Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

संन्यास पर बोले उस्मान ख्वाजा, कहा- पाकिस्तानी मुस्लिम होने के कारण…

उस्मान ख्वाजा ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने 15 साल के करियर में झेले गए नस्लीय भेदभाव और पहचान के संघर्ष पर भी खुलकर बात की है।

Usman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी एशेज टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने 15 साल के करियर में झेले गए नस्लीय भेदभाव और पहचान के संघर्ष पर भी खुलकर बात की है। ख्वाजा ने बताया कि किस तरह उन्हें उनके पाकिस्तानी मूल और मुस्लिम पहचान के कारण कई

बार अलग नजर से देखा गया। उन्होंने कहा कि चोट के दौरान मीडिया और पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी कमिटमेंट पर सवाल उठाए, जो नस्लीय रूढ़िवादिताओं से जुड़े थे।

और पढ़ें