वर्ल्ड कप में कैसे डूबी भारत की लुटिया, हार के बाद हरमन की जगह स्मृति मंधाना बनेंगी कप्तान?

विश्वकप के दौरान भारत लगातार अपने सही संयोजन की तलाश में रहा। पांच मैचों में तेज गेंदबाजों के अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाए गए। श्रेयंका पाटिल की चोट के बाद डेथ ओवरों में विकल्प नहीं मिला। कोच अमोल मजूमदार ने भी माना कि टीम अब तक तय नहीं कर सकी कि उसका सर्वश्रेष्ठ टी20 संयोजन क्या है। यही असमंजस पूरे अभियान में दिखाई दिया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का महिला टी20 विश्व कप में सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम से खिताब जीतने की बड़ी उम्मीदें थीं। अनुभवी बल्लेबाज, विश्व स्तरीय स्पिन आक्रमण और बड़े टूर्नामेंट का अनुभव होने के बावजूद टीम उन क्षेत्रों में पिछड़ गई

जो आधुनिक टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी जरूरत हैं।

और पढ़ें