ENG vs SA 2025: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी दक्षिण अफ्रीका, एक भी मैच नहीं जीत पाई इंग्लैंड

SA vs ENG Champions Trophy 2025: दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप बी के अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी और उसका सफर यहीं समाप्त हो गया। इसी के साथ अफगानिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद पूरी तरह समाप्त हो गई हैं।