RCB vs KKR Highlights: कोलकाता को हराकर टॉप पर पहुंची आरसीबी, विराट कोहली ने ठोका शतक

विराट ने 32 गेंद में अपना पचासा लगाया। दोनों के बीच 59 गेंद में 92 रनों की साझेदारी हुई। 27 गेंद में 39 रन बनाकर पाडिक्कल आउट हो गए। पाटीदार ने कोहली का साथ दिया।

Virat Kohli की शानदार शतकीय पारी की बदौलत Royal Challengers Bengaluru ने Kolkata Knight Riders को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। रायपुर में खेले गए मुकाबले में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंगकृष रघुवंशी के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 192 रन बनाए। जवाब में RCB ने विराट कोहली के तूफानी शतक की मदद से 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट

105 रन बनाकर नाबाद लौटे और अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक पूरा किया। यह जीत RCB के प्लेऑफ अभियान के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

और पढ़ें