RCB vs GT: किंग कोहली को चुनौती देंगे कप्तान गिल, धर्मशाला की पिच और मौसम रिपोर्ट

धर्मशाला स्टेडियम में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से लगातार स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलती है। हल्की हवा गेंदबाजों को हार्ड लेंथ पर प्रभावी गेंदबाजी करने में मदद करती है। तेज आउटफील्ड और संतुलित उछाल बल्लेबाजों को भी तेजी से रन बनाने का मौका देती है। इस सत्र के तीनों मुकाबलों में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

आरसीबी लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने से बस एक कदम दूर है। क्वालिफायर-1 में उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा, जो अपने दूसरे आईपीएल खिताब की तलाश में मैदान में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच यह बड़ा मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 के जरिए फाइनल में पहुंचने का

एक और मौका मिलेगा। इस वीडियो में आपको मिलेगा मैच की पूरी पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन और मौसम का ताजा अपडेट।

और पढ़ें