PBKS vs RR: आईपीएल 2026 में पंजाब की पहली हार, सूर्यवंशी और फरेरा का आया तूफान!

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की तूफानी शुरुआत हुई। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद में 43 रन बनाकर मैच में RR की पकड़ को मजबूत कर दिया। आज यशस्वी ने फिर से फिफ्टी लगाई। उन्होंने 27 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए।

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर उनका अजेय अभियान रोक दिया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 रन बनाए, लेकिन जवाब में राजस्थान ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 228 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो रहे यशस्वी जायसवाल, जिन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा। साथ ही डोनोवान फरेरा

और इम्पैक्ट प्लेयर शुभम दुबे के बीच हुई शानदार साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया।

और पढ़ें