IND vs PAK: टीम इंडिया से हारने के बाद बिगड़ा पाकिस्तान का सुपर-8 में पहुंचने का समीकरण!

भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 का टिकट हासिल कर लिया। अब पाकिस्तान के पास भी मौका है, लेकिन 61 रन की हार के बाद वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गया है। उसे सुपर-8 में पहुंचने के लिए अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सुपर-8 में जगह पक्की कर ली। कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई। इस मैच से पहले दोनों टीमें टूर्नामेंट में अजेय थीं और माना

जा रहा था कि जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह अगले दौर में पहुंचेगी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 का टिकट हासिल कर लिया। अब पाकिस्तान के पास भी मौका है, लेकिन 61 रन की हार के बाद वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गया है। उसे सुपर-8 में पहुंचने के लिए अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

और पढ़ें