KKR vs MI: प्लेऑफ में जिंदा हैं ‘बंगाल टाइगर’, मुंबई इंडियंस को मिली नौवीं हार!

रनचेज में उतरी केकेआर की भी शुरुआत अच्छी नहीं हुई। पहले ही ओवर में दो चौके लगाने के बाद फिन एलन आउट हो गए। छठे ओवर में 21 रन बनाकर कप्तान रहाणे भी आउट हो गए और पॉवरप्ले में केकेआर 51 रन ही बना सकी। यहां पॉवेल और मनीष पांडे ने 64 रनों की लाजवाब साझेदारी की।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर IPL 2026 प्लेऑफ की रेस को और रोमांचक बना दिया है। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 147 रन बनाए, लेकिन KKR ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ KKR अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की

उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

और पढ़ें