शिवम दुबे का तूफानी अर्धशतक, देखे इंडिया vs नीदरलैंड्स मैच का हाइलाइट्स वीडियो | IND vs NED Match Highlights Video

IND vs NED Match Highlights Video, T20 World Cup: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराकर ग्रुप स्टेज में लगातार चौथी जीत दर्ज की।

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराकर ग्रुप स्टेज में लगातार चौथी जीत दर्ज की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए।

तिलक वर्मा (31) और सूर्यकुमार यादव (34) ने पारी को संभाला, जबकि शिवम दुबे ने 31 गेंदों पर 66 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हार्दिक पंड्या ने भी 20 गेंदों पर 30 रन जोड़े।

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे ने 2 विकेट अपने नाम किए।

और पढ़ें