Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

U19 World Cup: फाइनल में टीम इंडिया, जॉर्ज-वैभव और आयुष के तूफान से हारे अफगान!

भारत ने लक्ष्य को सिर्फ 41.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अब भारत का सामना फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को इंग्लैंड से होगा।

अंडर-19 विश्व कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। आरोन जॉर्ज की बेहतरीन शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन बनाए। जवाब में भारत के लिए आरोन जॉर्ज ने शानदार शतक लगाया, जबकि वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने अहम अर्धशतक जड़े।

भारत ने लक्ष्य को सिर्फ 41.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अब भारत का सामना फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को इंग्लैंड से होगा।

और पढ़ें