पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया की बड़ी जीत, ईशान और हार्दिक ने मचाया गदर!

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की दमदार अर्धशतकीय पारियों ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई।

IND vs NAM Highlights: टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रन से करारी शिकस्त दी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की दमदार अर्धशतकीय पारियों ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2

ओवर में 116 रन पर सिमट गई। यह मौजूदा टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है। अब टीम इंडिया की नजरें रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर हैं।

और पढ़ें