अफगानिस्तान ने इंडिया-A को हराया, वैभव सूर्यवंशी और गायकवाड़ की मेहनत बेकार!

22 गेंद में 44 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए। प्रियांश आर्य ने सिर्फ आठ रन बनाए। इसके बाद प्रभसिमरन का साथ गायकवाड़ ने दिया, दोनों के बीच 79 रनों की साझेदारी हुई। प्रभसिमरन ने 69 गेंदों में 84 रनों की लाजवाब पारी खेली। इसके बाद गायकवाड़ ने तिलक के साथ 70 से ज्यादा रन जोड़े। गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने 66-66 रनों की पारी खेली।

ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज 2026 के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए को अफगानिस्तान ए के खिलाफ रोमांचक हार का सामना करना पड़ा। तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़, प्रभसिमरन सिंह और कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 44 रनों की

तेज पारी खेली। लेकिन बारिश ने मैच का रुख बदल दिया और डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के कारण अफगानिस्तान ए को संशोधित लक्ष्य मिला। आखिरकार डीएलएस सिस्टम ने भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और अफगानिस्तान ए ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें