Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

T20 World Cup 2026 से पाकिस्तान बाहर, बांग्लादेश की फिर होगी ‘एंट्री’?

खबर है कि ICC बांग्लादेश को दोबारा टूर्नामेंट में शामिल कर सकता है, और यह फैसला काफी हद तक पाकिस्तान के रुख पर निर्भर करेगा। अगर पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का ऐलान करता है, तो उसकी जगह बांग्लादेश को शामिल किया जा सकता है।

T20 World Cup शुरू होने से पहले बड़ा सस्पेंस बना हुआ है। जहां एक तरफ टूर्नामेंट में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नौटंकी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पाकिस्तान की टीम T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी या नहीं। इसी बीच ICC ने शनिवार को बड़ा ऐलान करते हुए बांग्लादेश

को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार किया था, जिसके बाद ICC को यह कड़ा फैसला लेना पड़ा। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। खबर है कि ICC बांग्लादेश को दोबारा टूर्नामेंट में शामिल कर सकता है, और यह फैसला काफी हद तक पाकिस्तान के रुख पर निर्भर करेगा। अगर पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का ऐलान करता है, तो उसकी जगह बांग्लादेश को शामिल किया जा सकता है।

और पढ़ें