IND vs NZ 1st T20I Highlights: भारत ने पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अभिषेक शर्मा की विस्फोटक 84 रनों की पारी और रिंकू सिंह के नाबाद 44 रनों
की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। ग्लेन फिलिप्स ने 78 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 1-1 सफलता हासिल की।
… और पढ़ें