Hockey World Cup 2023: 71 वर्षीय हॉकी कोच डोमिनिक टोप्पो अब तक 130 से ज्यादा हॉकी के खिलाड़ी तैयार कर चुके हैं। इसमें से 13 ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए उन्होंने अपनी राशन की दुकान बेच दी। खिलाडियों की खोज के लिए टोप्पो ने कभी-कभी 40 से 50 किमी साइकिल भी चलाई।