GT vs SRH Highlights: RCB को हटाकर टॉप पर पहुंची गुजरात, हैदराबाद की हार से बिगड़ा प्लेऑफ समीकरण!

हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब हुई। पहले ही ओवर में सिराज ने हेड को आउट कर दिया। दूसरे ओवर में रबाडा ने अभिषेक को चलता कर दिया। इसके बाद ईशान किशन ने स्मरण के साथ 17 रन जोड़े ही थे कि ईशान भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। स्मरण रविचंद्रन ने नौ रन बनाए। पावरप्ले में हैदराबाद ने मात्र 34 रन बनाए और अपने चार विकेट गंवा दिए।

Gujarat Titans ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए Sunrisers Hyderabad को 82 रनों के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर की अगुआई में गुजरात के गेंदबाजों ने हैदराबाद की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 168/5 का स्कोर बनाया। जवाब में SRH की टीम सिर्फ 86 रन पर ऑलआउट हो गई। यह आईपीएल

में रनों के लिहाज से गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया था। इस जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की दौड़ में अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया है। वहीं, SRH का यह आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर बन गया।

और पढ़ें