GT vs RCB: 155 रनों पर ऑल आउट हो गई आरसीबी, 25 गेंद पहले ही गुजरात ने जीता मैच!

पाटीदार ने 19 रन, जीतेश शर्मा ने एक रन, टिम डेविड ने चार रन और शेफर्ड ने 17 रन बनाए। गिरते विकेटों के बीच देवदत्त पाडिक्कल ने 40 रनों की पारी खेली। आखिरी में वेंकटेश अय्यर ने 12 और भूवी ने 15 रन बनाए।

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल के 40 रनों की पारी की बदौलत 155 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में शुभमन गिल और जोस बटलर की

अहम भूमिका रही, जबकि गेंदबाजी में अरशद खान ने घातक प्रदर्शन किया।

और पढ़ें