ENG vs NZ: अंग्रेजों के खिलाफ हार गई न्यूजीलैंड, अब पाकिस्तान को चाहिए इतने रनों से जीत

अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा और नेट रन रेट बेहतर करना होगा, तभी सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है। सेमीफाइनल की जंग अब बेहद दिलचस्प हो चुकी है।

ENG vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल की रेस को और भी रोमांचक बना दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 161 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के

साथ इंग्लैंड की स्थिति मजबूत हो गई है, वहीं पाकिस्तान ने राहत की सांस ली है।अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा और नेट रन रेट बेहतर करना होगा, तभी सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है। सेमीफाइनल की जंग अब बेहद दिलचस्प हो चुकी है।

और पढ़ें