PBKS vs DC highlights: लगातार चौथा मैच हार गई पंजाब, दिल्ली की जीत से बदला आईपीएल प्लेऑफ का समीकरण!

इसके बाद मोर्चा कप्तान अक्षर पटेल और स्टब्स ने संभाला, दोनों के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई। 17 गेंद में 12 रन बनाकर स्टब्स रन आउट हो गए। इसके बाद अक्षर ने मिलर के साथ 64 रनों की साझेदारी की। अक्षर ने 30 गेंद में 56 रन बनाए और मिलर ने 28 गेंद में 51 रनों की पारी खेली। यहां से आशुतोष और माधव तिवारी ने जिम्मेदारी संभाली, दोनों ने 14 गेंद में 35 रन जोड़े।

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 3 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश आर्या और श्रेयस अय्यर की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में 210/5 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल और डेविड मिलर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 19 ओवर में 216/7

रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी की घातक गेंदबाजी ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई।

और पढ़ें