जब आरडी. बर्मन का गाना हुआ रिजेक्ट, रो पड़े पंचम दा

जब R. D. Burman का एक गाना शुरुआत में रिजेक्ट कर दिया गया, तो वह इस बात से बेहद आहत हो गए थे।

उस समय की बात है जब विधु विनोद चोपड़ा अपनी फिल्म 1942: A Love Story के संगीत के लिए आरडी. बर्मन के पास पहुंचे थे। निर्माता ने उनसे फिल्म के लिए बेहतरीन गानों की मांग की, जिस पर पंचम दा ने उन्हें ‘कुछ ना कहो’ की धुन सुनाई। हालांकि, पहली बार में चोपड़ा को यह धुन खास पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया।

इस फैसले से आरडी. बर्मन काफी निराश हो गए थे, क्योंकि उन्हें अपनी इस रचना पर पूरा भरोसा था। कहा जाता है कि वो इतने दुखी हो गए थे कि वो रो पड़े थे। बाद में यही गाना फिल्म में शामिल हुआ और रिलीज के बाद जबरदस्त हिट साबित हुआ।

और पढ़ें