‘धुरंधर 2’ में छाया संजय दत्त की ‘थानेदार’ फिल्म का गाना, यूट्यूब पर मिले 2 मिलियन व्यूज

धुरंधर फिल्म में जो 'तम्मा तम्मा' गाना इस्तेमाल हुआ है वो संजय दत्त की फिल्म थानेदार का है।

इस वक्त रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में ‘तम्मा तम्मा’ गाना छाया हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। लेकिन ये गाना साल 1990 में आई फिल्म ‘थानेदार’ के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक था। इसे भारत का पहला कंप्यूटरीकृत गाना भी माना जाता है। इस फिल्म में जीतेंद्र, जया प्रदा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने अभिनय किया है

और इसका संगीत बप्पी लहरी ने तैयार किया था। यह फिल्म शायद अपने गीत ‘तम्मा तम्मा लोगे’ के लिए सबसे ज्यादा याद की जाती है।

और पढ़ें