सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि – मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज़

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि- मे वॉर रेस्ट इन पीस' में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं।

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज हुआ है। यह एक रोमांटिक गाना है जो अभिनेत्री अभिश्री सेन और जैन शॉ पर फिल्माया है। ये गाना युद्ध की अफरा-तफरी के बीच खूबसूरत प्यार को दिखाता है।

गाने के बोल और म्यूजिक के साथ फिल्माए दृश्य भी बेहद प्यारे हैं। दोनों लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री भी अच्छी दिख रही है। गाने को श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने गाया है। ये दोनों ही गायक अपनी सुरीली आवाज के लिए जाने जाते हैं और दोनों ही रोमांटिक गाना गाने में उस्ताद हैं।

गाने को शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल विश्वदीप ज़ीस्त ने लिखे हैं। शबीना खान की कोरियोग्राफी इस गाने में एक अलग ही खूबसूरती और ग्रेस जोड़ती है।

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’, बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

और पढ़ें