‘राजा शिवाजी का ‘छत्रपति’ एंथम रिलीज: अजय-अतुल की धुनों के साथ गूंजी 80 सिंगर्स की आवाज़

'छत्रपति' एंथम अब सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला एंथम ‘छत्रपति’ रिलीज हो गया है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित है। इस गाने का संगीत अजय–अतुल ने दिया है और इसे अजय गोगावले ने गाया है। साथ में 80 सिंगर्स का बड़ा कोरस भी शामिल है, जिससे गाना और भव्य बन गया है। यह गाना हिंदवी स्वराज्य के गौरव, साहस और आत्मसम्मान को दर्शाता

है।

गाने की कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है। अजय–अतुल ने कहा कि यह सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि भावना और जिम्मेदारी से जुड़ा प्रोजेक्ट है।

फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, बोमन ईरानी और कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 1 मई 2026 को हिंदी और मराठी में रिलीज होगी।

और पढ़ें