पल पल दिल के पास: जेनरेशन बदलती गई पर आज भी अमर है किशोर कुमार का ये गाना

'पल पल दिल के पास' गाना फिल्म 'ब्लैकमेल' का है जो धर्मेंद्र और राखी पर फिल्माया गया है।

साल 1973 में एक फिल्म आई थी नाम था- ‘ब्लैकमेल’। धर्मेंद्र और राखी पर फिल्माई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले औसत थी मगर इस फिल्म का एक गाना अमर हो गया। जब भी पुराने गानों का जिक्र होता है ब्लैकमेल का ये गाना जरूर याद किया जाता है- गाने के बोल हैं ‘पल पल दिल के पास’।

ये गाना किशोर कुमार ने गाया था और इसे संगीत से संवारा था कल्याणजी आनंदजी ने। गाने में कैलाश (धर्मेंद्र) अपनी प्रेमिका आशा (राखी) को खत लिखता है और उस खत में उसे बताता है कि वो उसे बहुत याद कर रहा है और वो इस बंधन को एक नाम देना चाहता है। वो अपने प्रेम का इजहार करते हुए कहता है- पल पल दिल के पास तुम रहती हो।

वाट्सअप के दौर में खतों को पढ़ना और एक-एक चिट्ठी का इंतजार करना प्रेमियों के लिए कितना हसीन होता था उसकी झलक आप इस गाने में देख सकते हैं। गाना देखकर आपको एक सुकून मिलेगा। किशोर कुमार की आवाज आपके अंतर्मन को एक नई रोशनी देगी।

और पढ़ें