‘मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया’, नवरात्रि के मौके पर सुने सोनू निगम का ये माता भजन

सोनू निगम की आवाज में ये 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' फिल्म का है, जिसे अनू मलिक ने कंपोज किया है।

नवरात्रि के पावन मौके पर बजने वाले लोकप्रिय भजनों में ‘मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया’ आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यह मशहूर भजन ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ फिल्म का है, जिसे सोनू निगम ने अपनी दमदार आवाज दी थी। इस गाने का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल देव कोहली ने लिखे थे। फिल्म में इस भजन पर अक्षय कुमार, रेखा और

रवीना टंडन नजर आए थे। हर साल नवरात्रि के दौरान यह भजन मंदिरों, जागरण और घरों में गूंजता है और भक्तों को मां दुर्गा की भक्ति में डुबो देता है।

और पढ़ें