बॉलीवुड का एक और रोमांटिक गाना रिलीज हो चुका है। सोनू निगम की आवाज में ये रोमांटिकूबस गाना Ginny Wedss Sunny 2 का है, जो अविनाश तिवारी और मेधा शंकर पर फिल्माया गया है। गाना सुकून भरे प्यार को दिखाता है। यह दो ऐसे लोगों की प्रेम कहानी है जो दोस्ती से शुरू होती है। गाने में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फ्रेश जोड़ी नजर आती है, जो बहुत
ही नेचुरल लग रही है। गाने का म्यूज़िक सुषांत-शंकर की जोड़ी ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं। अविनाश तिवारी ने कहा, ”यह ऐसा गाना है जो धीरे-धीरे लोगों के दिल में बस जाएगा। खासकर उन लोगों के लिए यह बेहद रिलेटेबल है, जिनकी लव स्टोरी दोस्ती से शुरू हुई है। सोनू निगम सर की आवाज़ ने इस गाने को और भी खास बना दिया है।” वहीं मेधा शंकर ने कहा, ”जब मैंने पहली बार यह गाना सुना, तो कई मीठी भावनाएं एक साथ महसूस हुईं। यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि प्यार के अलग-अलग रंगों को दिखाने वाला एक खूबसूरत एहसास है। सोनू निगम सर का हमारी फिल्म के लिए गाना गाना मेरे लिए एक सपना पूरा होने जैसा है।”
… और पढ़ें