Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ हुआ रिलीज़, अक्षय कुमार-वामिका ने डांस मूव्स से जीता दिल

'भूत बंगला' प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

‘भूत बंगला’ की घोषणा ने पहले ही दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी थी, फिर ट्रेलर ने बता दिया कि इस फिल्म में आपको कॉमेडी और हॉरर का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

फिल्म के गानों ने पहले ही सस्पेंस और उत्साह बढ़ा रखा था, और अब मेकर्स ने नया ट्रैक ‘ओ सुंदरी’ रिलीज कर दिया है, जो एक परफेक्ट सेलिब्रेशन सॉन्ग है। यह गाना फैमिली के साथ एन्जॉय करने के लिए एक विजुअली रिच और एनर्जेटिक नंबर है।

गाने में मिथिला पालकर दुल्हन के लुक में हैं, जबकि अक्षय कुमार और वामिका गब्बी अपने धमाकेदार डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगा रहे हैं। यह गाना अक्षय और मिथिला के बीच प्यारे भाई-बहन के रिश्ते को भी खूबसूरती से दिखाता है।

भले ही फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, लेकिन यह गाना उसमें एक अलग ही रंग और इमोशन जोड़ देता है। ‘ओ सुंदरी’ को विशाल मिश्रा, नकाश अज़ीज़ और अंतरा मित्रा ने गाया है, जबकि इसका संगीत प्रीतम ने दिया है और बोल कुमार ने लिखे हैं।

बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। ‘भूत बंगला’ के पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से शुरू होंगे।

और पढ़ें