‘भूत बंगला’ फिल्म के साथ 14 साल के लंबे इंतज़ार के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ वापस आ रही है। दर्शक इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं और मेकर्स ने पहले गाने ‘राम जी आके भला करेंगे’ के बाद अब इसका दूसरा गाना ‘तू ही दिसदा’ रिलीज़ कर दिया है, जो इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में रोमांस का एक फ्रेश तड़का लगाता है। इस गाने में अक्षय कुमार
और वामिका गब्बी की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में हम झरने, हरियाली और खूबसूरत पहाड़ देखते हैं। गाने को अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने गाया है। हाल ही में मेकर्स ने ‘भूत बंगला’ का टीज़र रिलीज़ किया था, जिसने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया। फिल्म में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के साथ परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज एक्टर्स नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
… और पढ़ें