Tu Hi Disda: अक्षय कुमार- वामिका गब्बी पर फिल्माये गाने का टीज़र आउट

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रिय दर्शन ने किया है।

Tu Hi Disda Song: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक प्रिय दर्शन हैं, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापस आ रही है, इसलिए फैंस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। फिल्म के नए गाने ‘तू ही दिसदा’ का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें अक्षय कुमार अभिनेत्री वामिका गब्बी के

साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। ​गाने के विजुअल्स में झरनों, घने जंगलों और खूबसूरत पहाड़ों के नजारों को दिखाया गया है, जो एक ताजगी भरे और रोमांटिक अहसास का वादा करते हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं।

और पढ़ें