साल 1972 में आई फिल्म ‘अमर प्रेम’ का मशहूर गाना ‘चिंगारी कोई भड़के…’ अपनी खूबसूरत पिक्चराइजेशन और भावुक अंदाज के लिए आज भी याद किया जाता है, लेकिन इसे शूट करना उतना आसान नहीं था। शर्मिला टैगोर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में बताया था कि गाने के वाइड शॉट्स तो कोलकाता के हावड़ा ब्रिज और हुगली नदी के पास असली लोकेशन पर फिल्माए गए थे, जहां राजेश खन्ना धोती-कुर्ता
में नाव पर उनके साथ नजर आते हैं, लेकिन क्लोज-अप सीन वहीं शूट नहीं हो पाए। लाइटिंग और कंट्रोल की वजह से इन शॉट्स के लिए स्टूडियो में पूरा सेट तैयार किया गया, जहां गाने के कई हिस्से फिल्माए गए। नदी का इफेक्ट देने के लिए स्टूडियो में पानी भरा गया था। जिसमें नाव को हिचकोले खाते दिखाया जाना था। इस गाने का शूट कई दिनों में पूरा किया गया था, जिसके कारण पानी से गंध आने लगी थी और शूट करना काफी मुश्किल हो गया था।
… और पढ़ें