Holi 2023 in UP: अयोध्या में भगवान राम लला के अस्थाई मंदिर की इस बार आखिरी होली होगी। लिहाजा राम जन्मभूमि ट्रस्ट इस होली को यादगार बनाना चाहता है। इस बार होली में मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। रामलला की मूर्ति को भी नए परिधानों से सुसज्जित किया जाएगा। साथ ही प्रसाद के रूप में बेहतरीन व्यंजन पेश किए जाएंगे। उधर पूरे देश के साथ साथ रंगों के त्योहार होली का खुमार यूपी की राजधानी लखनऊ पर भी छा रहा है। लखनऊ चौक के सर्राफा व्यापारियों ने होली से जुड़ी 100 साल पुरानी परंपरा को आज भी जिंदा रखा हुआ है। चौक के सर्राफा व्यापारी एक दिन पहले होली मनाते हैं।