देश में एलपीजी (LPG Gas) के बाद अब पेट्रोल-डीज़ल (Petrol Diesel) को लेकर भी पैनिक बाइंग (Panic Buying) देखने को मिल रही है। कई राज्यों में पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। लोग पेट्रोल और डीज़ल का स्टॉक (Fuel Stocking) करने की कोशिश कर रहे हैं। इस भगदड़ और पैनिक के लिए नेता आम जनता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यहां तक कहा जा रहा है
कि अफवाह (Rumors) फैलाने की जरूरत नहीं है। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल उलट दिखाई देती है। दरअसल, अफवाह फैलाने का काम कोई आम इंसान नहीं, बल्कि खुद ये नेता (Political Leaders) ही कर रहे हैं। कई ऐसे नेता सामने आ चुके हैं, जिन्होंने सीधे-सीधे लोगों में डर फैलाने का काम किया है। कोई लॉकडाउन (Lockdown) की बात कर रहा है, तो कोई पेट्रोल महंगा होने की तारीख (Fuel Price Hike Date) तक बता रहा है। आज की “शुद्ध देसी राजनीति” (Indian Politics) में हम इन्हीं नेताओं को एक्सपोज (Expose) करेंगे।
… और पढ़ें