Saket building collapse : साकेत मेट्रो स्टेशन के पास ढही चार मंजिला इमारत, चार लोगों की मौत

हादसे के समय इसकी ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य जारी था। अधिकारियों ने बताया कि इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई और उसका मलबा पास में स्थित टिन शेड वाली कैंटीन पर जा गिरा, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अक्सर आते थे। #saket #newdelhinews #saketbuildingcollapse

Saket Building Collapsed:दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास चार मंजिला व्यावसायिक इमारत के ढह जाने से चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सैदुलजाब इलाके के वेस्टर्न मार्ग स्थित यह इमारत शनिवार शाम को ढह गई थी। इस भवन में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कई कार्यालय

संचालित हो रहे थे।

और पढ़ें