Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा, आपस में टकरा गए 10 वाहन

मथुरा में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण सात बसों और तीन कारों की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पतालों में ले जाया गया।