Trump-Jinping Meeting: क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज से वापस लौटने वाली है? क्या दो महाशक्तियों की एक मुलाकात वैश्विक आर्थिक मंदी का रुख मोड़ देगी? पूरे 9 साल बाद… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की धरती पर कदम रख चुके हैं…साल 2017 के बाद ये पहला मौका है जब ट्रंप और शी-जिनपिंग आमने-सामने बैठने वाले हैं… पूरी दुनिया की सांसें थमी हुई हैं क्योंकि ये मुलाकात तब हो
रही है… जब ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा है… और ग्लोबल इकोनॉमी ICU में जाने को तैयार है…ये युद्ध जल्द खत्म नहीं होता है और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज नहीं खुलता है तो भारत समेत कई देश ऊर्जा संकट की चपेट में होंगे…14 और 15 मई को बीजिंग में होने वाली इस मीटिंग का एजेंडा सिर्फ ट्रेड वार नहीं… बल्कि वर्ल्ड पीस भी है… ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं… दुनिया को उम्मीद है कि चीन, जो ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है… वह ट्रंप के साथ मिलकर कोई ऐसा बीच का रास्ता निकालेगा जिससे युद्ध का खतरा टल सके… तो आइए ‘World Decoder’ के इस एपिसोड में जानते हैं… क्या जिनपिंग, ट्रंप को शांत कर पाएंगे? या फिर ये मुलाकात सिर्फ एक फोटो सेशन बनकर रह जाएगी? और साथ ये भी की मीटिंग में किन-किन मुद्दों पर बात होनी है और इसका भारत पर क्या असर पड़ेगा…
… और पढ़ें