MLC Election Result: कांग्रेस लगातार EVM पर सवाल उठाती रही है… पार्टी का आरोप है कि चुनावों में BJP की जीत के पीछे गड़बड़ी हो सकती है… और इसी वजह से कांग्रेस बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी करती रही है… लेकिन अब चार राज्यों में बैलेट पेपर से हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर BJP ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है…28 सीटों पर
हुए इन चुनावों में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई… यहां तक कि कर्नाटक में भी, जहां कांग्रेस की सरकार है… पार्टी का खाता नहीं खुला… इन नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस पर तंज कसा… उन्होंने पूछा कि बैलेट पेपर से हुए इन चुनावों में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?,अब BJP इन नतीजों को EVM पर कांग्रेस के आरोपों के जवाब के तौर पर पेश कर रही है… लेकिन इन नतीजों से EVM को लेकर उठाए गए सवालों पर क्या फर्क पड़ता है… और BJP इन्हें कांग्रेस के खिलाफ अपने राजनीतिक हमले का हथियार कैसे बना रही है? साथ में ये भी यूपी, बिहार समेंत बाकी राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे कैसे रहे…?
… और पढ़ें