Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

Kailash Vijayvargiya Controversy: कैलाश विजयवर्गीय को शर्म क्यों नहीं आती ? 14 मौत फोकट कैसे ?

Kailash Vijayvargiya Controversy: मध्य प्रदेश में पिछले तीन महीनों में होने वाली तीन घटनाओं ने झकझोर कर रख दिया है… पहले कफ सिरप कांड (cough syrup death) और पानी की वजह से इंदौर (indore water contamination) में होने वाली मौतों ने मोहन सरकार पर सवाल खड़े किए हैं…इन दोनों घटना में करीब 36 से ज्यादा मौतें हो चुकी है… लेकिन उनके मंत्रियों के तेवर अब भी बदल नहीं रहे हैं… पिछले दिनों जब इंदौर में पानी की वजह से हो रही मौतों (indore water death) पर मोहन सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) से सवाल किया गया तो… उन्होंने जवाब में कहा 'फोकट का सवाल' मत पूछो… तो अब सवाल ये हैं कि क्या 36 लोगों की मौत फोकट है… क्या जिन्होंने वोट देकर आपको जन प्रतिनिधि बनाया… उनकी जिंदगी फोकट की है… ये बीजेपी के कद्दावर नेता की जुबान है… हालांकि कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) के लिए ये नई बात नहीं है…इनका बेटा तो… बैट अधिकारी को पीट चुका है…तो आइए इस रिपोर्ट में कैलाश विजयवर्गीय और उनसे जुड़े विवाद को जानते हैं…

Kailash Vijayvargiya Controversy: पिछले कुछ महीनों में मध्य प्रदेश के इंदौर में जहरीली पानी को लेकर जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि… करीब 14 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। इस बीच कैलाश विजयवर्गीय के एक विवादित बयान ने इस मामले को सुर्खियों में ला दिया है। 

और पढ़ें