TMC Split News: रविवार यानी 14 जून 2026…जब पूरा देश छुट्टी के मूड में था… ठीक उसी वक्त देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय राजनीति का सबसे बड़े विलेय की घटना को अंजाम दिया गया…सत्ता पर काबिज बीजेपी के लिए ये दिन तो अच्छा रहा… लेकिन दूसरी तरफ ममता बनर्जी के लिए ये दिन किसी काले दिन से कम साबित नहीं हुआ…TMC प्रमुख ने कभी सपने में भी नहीं सोचा
होगा कि… दिल्ली के लुटियंस ज़ोन में उनकी अपनी ही पार्टी के सांसद इस तरह का धोखा देंगे की…उनका 15 साल का साम्राज्य एक झटके में वजूद की लड़ाई लड़ने लगेगा…जी हां, तृणमूल कांग्रेस यानी TMC के 20 बागी लोकसभा सांसदों ने रविवार यानी 14 जून को सीधे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के घर पहुंच वहां सिर्फ मुलाकात नहीं की…बल्कि उनके हाथ में एक ऐसा कानूनी दस्तावेज थमा दिया जिसने बंगाल से लेकर दिल्ली तक के सियासी गलियारों में भूकंप ला दिया है… इन 20 सांसदों ने एलान कर दिया है कि… वे अब ममता बनर्जी की पार्टी का हिस्सा नहीं हैं… बल्कि वे NCPI यानी नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया में अपना विलय कर रहे हैं…अब आप सोच रहे होंगे की…आखिर ये सांसद बीजेपी में शामिल क्यों नहीं हुए ? NCPI क्या है और इसे कौन चलाता है ? क्या इन सांसदों के NDA में आने से BJP को फायदा होगा ? और अब TMC के पास क्या रास्ता बचा है ?
… और पढ़ें