कौन हैं ज्योतिषी रादन पंडित, जिन्हें थलापति विजय ने बनाया ओएसडी!

आज राधान पंडित को तमिलनाडु मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD यानी ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी में नियुक्त किया गया है। राधान पंडित अक्सर अपनी चुनावी भविष्यवाणियों की वजह से चर्चा में रहते हैं और विजय पहले नेता नहीं हैं जो इनसे सलाह लेते हैं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता भी इनसे सलाह लेती थीं।

TVK ने ज्योतिषी रिक्की राधन पंडित वेट्रिवेल को अपना OSD नियुक्त किया है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। रिक्की राधन पंडित लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीति और सत्ता से जुड़े रहे हैं और उन्हें राजनीतिक ज्योतिष, न्यूमरोलॉजी और भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका नाम पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता से भी जुड़ता रहा है, हालांकि एक भविष्यवाणी के बाद दोनों

के रिश्तों में दूरी आ गई थी। अब कहा जा रहा है कि वे TVK प्रमुख विजय के करीबी माने जाने वाले लोगों के संपर्क में आए और धीरे-धीरे पार्टी के रणनीतिक दायरे में शामिल हो गए।

और पढ़ें