Super El Niño EXPLAINED: क्या होता है एल नीनो? India में सूखा और भीषण गर्मी की आशंका, IMD ने जारी की चेतावनी

वैज्ञानिकों को लग रहा है कि ये हाल के कई दशकों का सबसे मजबूत एल नीनो बनने वाला है। भारत के लिए तो ये और भी चिंता की बात है, क्योंकि एल नीनो अक्सर मानसून को कमजोर करता है।

Super El NINO 2026: 14 मई को NOAA ने एक नया अपडेट जारी किया है, और ये अपडेट थोड़ा डराने वाला है। उनके मुताबिक, एल नीनो के मई से जुलाई के बीच आने की संभावना अब 82 प्रतिशत हो गई है। और ये 96 प्रतिशत चांस के साथ पूरे 2026-27 की सर्दियों तक चल सकता है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये एल नीनो बहुत ताकतवर बन सकता है।