Iran-US Peace Deal: करीब 4 महीने बाद इसके खत्म होने की उम्मीद की किरण दिखाई दी है…अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया है… लेकिन ये जब तक ये समझौता हो ना जाए… कुछ नहीं कहा जा सकता है…क्योंकि इससे पहले भी ट्रंप ऐसे दावें कर चुके हैं… लेकिन इस बार बात कुछ आगे बढ़ चुकी है…इस बार ईरान की सहमति भी शामिल है…ये समझौता सिर्फ ईरान और अमेरिका
के बीच की लड़ाई नहीं रोक रहा… बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था की दिशा भी बदल सकता है…ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म करने के लिए एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग यानी MoU पर सहमत हो गए हैं… इस समझौते में लेबनान का मुद्दा भी शामिल है… जबकि पाकिस्तान और कतर ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई है… अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक हुआ, तो जिनेवा में इस समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर होंगे और… हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य फिर से जहाज़ों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा…
… और पढ़ें