पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने TMC नेता सुजीत बोस को कथित भर्ती घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में सुजीत बोस ED के सामने पेश हुए थे, जिसके बाद एजेंसी ने पूछताछ के बाद यह बड़ी कार्रवाई की। इस गिरफ्तारी के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।