Weather Update: Jammu Kashmir ने ओढ़ी बर्फ की चादर, नए साल पर पर्यटकों का स्नोफॉल से होगा स्वागत !

कश्मीर घाटी के शोपियां, बारामुला, श्रीनगर और गांदरबल समेत कई इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या में इज़ाफा हुआ है। हालांकि, मुगल रोड समेत कई अहम सड़कों पर बर्फ जमने के कारण यातायात बाधित हो गया है।