Voter List Ground Report: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली के दौरान हमारी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई, जिसने वोटर लिस्ट से अपना नाम कटने का दावा किया. दिल्ली के रहने वाले इस व्यक्ति ने कैमरे के सामने अपने दस्तावेज दिखाए. इनमें उसके पिता का 1996 का राशन कार्ड, पिता और दादा का 2002 की वोटर लिस्ट में नाम और उसके अपने आधार कार्ड व पैन
कार्ड शामिल थे. बातचीत के दौरान उसने कहा कि इतने पुराने दस्तावेज होने के बावजूद उसका नाम मतदाता सूची से कट गया है और मौजूदा हालात में उसे रोना आता है. हालांकि, उसका नाम किस वजह से हटाया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी हमारे पास उपलब्ध नहीं है. यह रिपोर्ट उस व्यक्ति से हुई बातचीत और उसके द्वारा दिखाए गए दस्तावेजों पर आधारित है. SIR यानी Special Intensive Revision और वोटर लिस्ट से नाम हटने के मुद्दे पर देशभर में बहस जारी है. आखिर उस शख्स ने कैमरे पर कौन-कौन से कागज दिखाए? उसका क्या कहना है और वोटर लिस्ट को लेकर उसकी क्या शिकायत है? देखिए यह खास ग्राउंड रिपोर्ट.
… और पढ़ें