US Tariff on Solar Panels: Donald Trump की 126% टैरिफ से भारत के सोलर उत्पादों को बड़ा झटका !

अगस्त 2025 में शुरू हुई यह जांच अमेरिकी सोलर मैन्युफैक्चरर्स (us solar manufacture) की शिकायत पर आधारित थी, जिसमें भारत, इंडोनेशिया और लाओस से सस्ते उत्पादों को सब्सिडी का फायदा मिलने का आरोप था। अदानी कंपनियां मैंडेटरी रिस्पॉन्डेंट्स होने के बावजूद नवंबर 2025 में जांच से हट गईं, जिससे 'एडवर्स फैक्ट्स अवेलेबल' पेनल्टी लगी।

US Tariff on Solar Panels : अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने भारत से आयातित सोलर उत्पादों पर 125.87% काउंटरवेलिंग ड्यूटी (us tariff on solar panels) लगाई है, जो मुख्य रूप से अदानी ग्रुप की मुंद्रा सोलर एनर्जी (mundra solar energy) और मुंद्रा सोलर पीवी (mundra solar pv) कंपनियों के जांच में गैर-सहयोग के कारण है।