अमेरिका से लौटे 12000 से ज्यादा भारतीय टेक प्रोफेशनल्स, ट्रंप के एच-1बी वीज़ा का सियासी खेल

Xpheno द्वारा जुटाई गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2026 तक लगभग 12,700 स्पेशलिस्ट अमेरिका से माइग्रेट होकर भारत आ चुके हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने जब से एच-1बी वीज़ा पर कई बंदिशें लगाई हैं, उसके बाद से ही भारतीयों में बेचैनी का माहौल है. दि इकॉनमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 से करीब 12,700 टेक विशेषज्ञ अमेरिका से भारत लौट चुके हैं. Xpheno द्वारा जुटाई गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2026 तक लगभग 12,700 स्पेशलिस्ट अमेरिका से माइग्रेट होकर भारत आ चुके हैं. और इससे इस बात की संभावना

बन गई है कि इस साल, पिछले साल दर्ज किए गए 15,100 लोगों के जाने का सबसे ज्यादा का आंकड़ा भी पार जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका से टेक प्रोफेशनल्स का भारत वापसी का आंकड़ा बढ़ा है. साल 2023 में 7,200 लोग भारत वापस लौटे, जबकि 2024 में 9,800 टेक प्रोफेशनल्स भारत लौटे.

… और पढ़ें