अमेरिकी मिडटर्म चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी पर संकट बरकार है. मिडटर्म चुनाव को लेकर ट्रंप के एक बड़े सहयोगी और करीबी ने एक बहुत बड़ा दावा किया है. और अगर ये दावा सच होता है तो रिपब्लिकन के लिए आने वाला वक्त किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा.दरअसल, “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” (MAGA) आंदोलन के मुख्य सूत्रधारों में से एक, स्टीव बैनन ने चेतावनी
दी है कि अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के तुरंत बाद रिपब्लिकन पार्टी के भीतर एक भीषण “गृहयुद्ध” छिड़ सकता है, जो पार्टी की भविष्य की दिशा तय करेगा. बैनन का कहना है कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान के खिलाफ कोई और बड़ा सैन्य अभियान शुरू करते हैं, तो “लोग बहुत गुस्से में आ जाएंगे. अमेरिकी जनता खुद इस कदम के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएंगे.आपको बता दें कि स्टीव बैनन ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान मुख्य रणनीतिकार थे, उनकी भूमिका ट्रंप की पहली सरकार में सरकार की अहम नीतिया बनाने में थी.
… और पढ़ें