अमेरिकी मिडटर्म चुनाव 2026 के बीच इस साल की शुरुआत में ब्रेनन सेंटर ने 2,000 रजिस्टर्ड वोटर्स के बीच एक सर्वे किया था। इसमें सामने आया कि अमेरिका के 90 फीसदी से ज्यादा वोटर्स राजनीति और सरकार में भ्रष्टाचार को एक बड़ी समस्या मानते हैं. सिर्फ एक इलाके में नहीं, बल्कि मिडवेस्ट, नॉर्थईस्ट, साउथ और वेस्ट- यानी अमेरिका के लगभग हर हिस्से में लोगों की यही राय है. अगर शहरों
के हिसाब से देखें तो शहरी इलाकों के 89 फीसदी, सबअर्बन यानी शहरों के आसपास रहने वाले 93 फीसदी और ग्रामीण इलाकों के 94 फीसदी वोटर्स मानते हैं कि अमेरिकी राजनीति में भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या बन चुका है. यानी शहर हो या गांव, डेमोक्रेट का समर्थक हो या रिपब्लिकन का, लोगों के बीच एक बात को लेकर नाराजगी साफ है. उन्हें लगता है कि सरकार में कुछ तो बहुत गलत हो रहा है. अब इस सर्वे में सबसे दिलचस्प बात सामने आती है युवा वोटर्स को लेकर 35 साल से कम उम्र के युवा वोटर्स में यह धारणा ज्यादा मजबूत है कि भ्रष्टाचार सिर्फ कुछ नेताओं की गलत हरकतों का नतीजा नहीं है, बल्कि यह सरकारी संस्थाओं और व्यवस्था में गहराई तक पहुंच चुका है. ये इसलिए भी जरूरी है क्योंकि युवा वोटर्स का एक बड़ा हिस्सा खुद को न तो रिपब्लिकन मानता है और न ही डेमोक्रेट.
… और पढ़ें