US Midterm Elections 2026: बराक ओबामा ने संभाला मोर्चा, ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी टिक पाएगी?

एक तरफ जहां ट्रंप अपनी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा मैदान में उतरकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में लग गए हैं.

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप को टक्कर देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को चुनावी रण में उतार दिया है. मिडटर्म में ओबामा की एंट्री रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच सियासी टक्कर तेज हो गई है. दरअसल, एक तरफ जहां ट्रंप अपनी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा मैदान में

उतरकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में लग गए हैं. ओबामा ने ओहायो और मिशिगन में चुनावी रैलियों के दौरान ट्रंप और उनके सहयोगियों पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि रिपब्लिकन पार्टी की राजनीति में अब मर्यादा, संवेदनशीलता और आम लोगों की परेशानियों के लिए कोई जगह नहीं बची है. बता दें कि ओबामा का ये प्रचार ऐसे वक्त में हो रहा है. जब 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव से अमेरिकी संसद में सत्ता का संतुलन तय होगा.

… और पढ़ें