Iran US War: ट्रंप-नेत्तन्याहू पर खामनेई का इंतकाम शुरू, दहल उठा मिडिल ईस्ट!

ईरान के पलटवार को देखते हुए इज़रायल में आपातकाल लागू हो गया है. बहरीन में बने अमेरिकी सैन्य अड्डे के पास भी धमकों की आवाज़ सुनी गई है.

अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद ईरान ने इज़रायल के ऊपर हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने इज़रायल और मिडिल ईस्ट में तमाम अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं. तेहरान से इज़रायल और अमेरिका के सैन्य अड्डों की तरफ मिसाइलों की बौछार शुरू हो गई है. ईरान के पलटवार को देखते हुए इज़रायल में आपातकाल लागू हो गया है. बहरीन में बने

अमेरिकी सैन्य अड्डे के पास भी धमकों की आवाज़ सुनी गई है. वहीं, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं. जबकि बहरीन के जुफर जिले में धमाके हुए हैं. यूएई ने ईरानी हमलों को लेकर साफ कह दिया है कि यूएई के पास ईरानी हमलों का जवाब देने का पूरा अधिकार है. वहीं, बहरीन का कहना है कि उसकी धरती पर ईरान का हमला एक विश्वासघाती है. क्षेत्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने बहरीन, कतर, कुवैत और यूएई में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के मुख्यालय पर हमला किया है.

और पढ़ें